फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC meeting today: discussion on the results; Rahul Gandhi likely to become leader of opposition in Lok Sabha

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, नतीजों पर होगा मंथन; राहुल बनेंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता?

Sat, 08 Jun 2024 06:16 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Jun 2024 06:16 AM IST
सार

CWC Meeting: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए, जिस पर भी बैठक में चर्चा होगी। 
 

विज्ञापन
CWC meeting today: discussion on the results; Rahul Gandhi likely to become leader of opposition in Lok Sabha
राहुल गांधी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर विचार विमर्श के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। होटल अशोक में शनिवार सुबह 11 बजे सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत करने के उपाय सुझाएंगे। पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे होटल अशोक में सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कांग्रेस लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 2019 के चुनावों में अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली है। पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए, जिस पर भी बैठक में चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना जा सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता का नाम तय करेगी और राहुल गाधी के इस महत्वपूर्ण पद को संभालने की मांग उठने लगी है। राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। 



सूत्रों ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि केसी वेणुगोपाल, मणिकम टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी सांसद हाथ उठाकर मांग करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस का नेता सदन में विपक्ष का नेता भी होगा, क्योंकि पार्टी ने आम चुनावों मं जरूरी सीट जीती हैं।

कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, संसदीय दल के अध्यक्ष को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के नेताओं के नाम का अधिकार है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह सोनिया गांधी पर निर्भर होगा कि वह राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में चुनती हैं या किसी अन्य नेता के रूप में।  सोनिया गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed