प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं पेट्रोल-डीजल की उच्च कीमतों के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम शनिवार से 6 से 8 रुपये तक घट सकते हैं। साथ ही भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 सामने आया है। देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी आज चेन्नई में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, नए फॉर्मूले से घटे सीएनजी-पीएनजी के दाम
PM मोदी आज कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। वह चेन्नई हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में लोगों को तमिल संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से आठ रुपये तक घटेंगी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की उच्च कीमतों के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम शनिवार से 6 से 8 रुपये तक घट सकते हैं। सरकार ने शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के तहत अप्रैल के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) तय कर दी है। ग्राहकों के लिए यह दर 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर ही सीमित रहेगी, जो 31 मार्च, 2025 तक के लिए लागू होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना ने फिर बदला स्वरूप, बच्चों में भी मिला संक्रमण
भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 सामने आया है। देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आए हैं। गौर करने वाली बात है कि यह संक्रमण बच्चों में भी मिल रहा है। इसका एक नया लक्षण आंखों में लालपन के रूप में सामने आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का तीसरा दिन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा व आखिरी दिन है। राष्ट्रपति आज तेजपुर जाएंगी, जहां वह वायुसेना के सैन्य अड्डे से सुखोई 30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...