{"_id":"64305a828060c4e8de083b31","slug":"lsg-vs-srh-ipl-2023-highlights-lucknow-super-giants-vs-sunrisers-hyderabad-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSG vs SRH Highlights: सनराइजर्स पर बड़ी जीत के साथ शीर्ष पर लखनऊ, क्रुणाल ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया जलवा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs SRH Highlights: सनराइजर्स पर बड़ी जीत के साथ शीर्ष पर लखनऊ, क्रुणाल ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया जलवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:33 PM IST
सार
हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर आईपीएल के मौजूदा सीजन में दूसरी जीत हासिल की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार (सात अप्रैल) को मिली इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में चार अंक हैं। लखनऊ के गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बराबर अंक हैं, लेकिन इन दो टीमों से बेहतर उसका नेट रनरेट है। दूसरी ओर, लगातार दूसरी हार के बाद सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
2 of 9
केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत
लखनऊ ने होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। हैदराबाद की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।
3 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
मार्करम का गलत फैसला
हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कायेल मेयर्स
- फोटो : IPL/BCCI
नहीं चला मेयर्स और दीपक हुड्डा का बल्ला
लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले कायेल मेयर्स का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 14 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके लगाए। फजहलहक फारूकी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने उनका कैच लिया। दीपक हुड्डा आठ गेंद पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने विकेट गंवा दिया। भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच लिया।
विज्ञापन
5 of 9
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल और क्रुणाल ने टीम को जीत तक पहुंचाया
45 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद ऐसा लगा कि सनराइजर्स की टीम वापसी कर सकती है, लेकिन कप्तान केएल राहुल ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 गेंद पर 55 रन की साझेदारी की। क्रुणाल 23 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल मैच को समाप्त नहीं कर सके। जब टीम जीत से आठ रन दूर थी तो वह आदिल रशीद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। राहुल ने 31 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए। रोमारियो शेफर्ड खाता नहीं खोल सके। उन्हें भी आदिल रशीद ने आउट किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।