फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CNG-PNG prices reduced from today MGL slashed gas prices

CNG-PNG Price: आज से घटेंगी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें, महानगर गैस ने भी घटाए दाम

Sat, 08 Apr 2023 07:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Apr 2023 07:14 AM IST
सार

सरकार ने शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के तहत अप्रैल के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) तय कर दी है। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, प्राकृतिक गैस की कीमत 8 से 30 अप्रैल तक के लिए तय की गई है।

विज्ञापन
CNG-PNG prices reduced from today MGL slashed gas prices
CNG-PNG Price - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की उच्च कीमतों के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम शनिवार से 6 से 8 रुपये तक घट सकते हैं। सरकार ने शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के तहत अप्रैल के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) तय कर दी है। ग्राहकों के लिए यह दर 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर ही सीमित रहेगी, जो 31 मार्च, 2025 तक के लिए लागू होगी।

विज्ञापन


तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, प्राकृतिक गैस की कीमत 8 से 30 अप्रैल तक के लिए तय की गई है। इसका निर्धारण आयातित कच्चे तेल की औसत लागत के 10 फीसदी मूल्य के आधार पर किया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) व ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) के पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू सीमा के अधीन होगी।
विज्ञापन


नई दरें एक चौथाई कम
नई दरें मौजूदा कीमतों से एक चौथाई कम हैं। इससे सीएनजी-पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे। क्रिसिल रेटिंग्स का अनुमान है कि दोनों गैसों के दाम 9-11 फीसदी तक घट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर गैस ने सीएनजी के दाम 8 रुपये घटाए
सरकार के इस फैसले के बाद महानगर गैस लि. ने अपने वितरण क्षेत्रों में सीएनजी के दाम आठ रुपये प्रति किलो घटा दिए हैं। पीएनजी की कीमत में भी पांच रुपये प्रति एससीएम की कटौती की है। अदाणी टोटल गैस ने भी शुक्रवार आधी रात से सीएनजी के दाम 8.13 रुपये और पीएनजी के दाम 5.06 प्रति यूनिट तक घटा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed