सुप्रीम कोर्ट पंजाब विधानसभा से पारित विधेयकों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा मंजूरी देने में की जा रही देरी संबंधी राज्य सरकार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। वहीं, राजस्थान में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा दौसा के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास हुआ है, जहां एक बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इसके अलावा, भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत 'सूरत' के प्रतीक चिह्न का अनावरण सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पंजाब राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई; दौसा सड़क हादसे में चार की मौत
राज्यपाल के खिलाफ याचिका पर 'सुप्रीम' सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट पंजाब विधानसभा से पारित विधेयकों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा मंजूरी देने में की जा रही देरी संबंधी राज्य सरकार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दौसा में रेलवे ट्रैक पर गिरी अनियंत्रित बस, चार लोगों की मौत
राजस्थान में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा दौसा के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास हुआ है, जहां एक बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एडीएम दौसा राजकुमार कासवा ने बताया कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
नौसेना के युद्धपोत सूरत के प्रतीक चिह्न का अनावरण आज
भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत 'सूरत' के प्रतीक चिह्न का अनावरण सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे। स्वदेशी और गाइडेड विध्वंसक मिसाइलों से लैस इस युद्धपोत के निर्माण का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल मार्च में किया था। पढ़ें पूरी खबर
आज से सिर्फ 27 रुपये में मिलेगा एक किलो आटा
केंद्र सरकार त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार से सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। आटे की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। सरकार ने 29.50 रुपये प्रति किलो मिलने वाले आटे में दो रुपये घटाए हैं। पढ़ें पूरी खबर