भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ ही रोहित और शुभमन ने भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड बना दिया।
सबसे ज्यादा ओपनिंग रन एक साल में
2 of 8
रोहित शर्मा और ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल यानी 2023 में अब तक भारत ने वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2019 रन बनाए हैं। इसमें रोहित-शुभमन के योगदान के अलावा ईशान किशन समेत अन्य बल्लेबाजों का भी योगदान है। यह किसी एक साल में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 1998 में भारत की ओर से वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए 2002 रन बने थे। वहीं, साल 2002 में 1702 रन बने थे।
दूसरा सबसे तेज 50 रन
3 of 8
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित-शुभमन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। भारत ने 4.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। यह इस विश्व कप में किसी टीम द्वारा दूसरा सबसे तेज 50 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। रोहित ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें कगिसो रबाडा ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया।
रबाडा ने हिटमैन को आउट कर बनाया रिकॉर्ड
4 of 8
कगिसो रबाडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ रबाडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित को 12 बार आउट किया है। दूसरे नंबर पर 11 बार के साथ टिम साउदी हैं। वहीं, एंजेलो मैथ्यूज 10 बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाथन लियोन ने रोहित को नौ बार और ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को आठ बार आउट किया है।
विराट जन्मदिन पर विश्व कप में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 और 2021 में एक भी शतक नहीं लगाने वाले विराट ने इस वर्ष अपनां पांचवां शतक पूरा किया। यह विराट की 121 गेंद में खेली गई नाबाद 101 रन की पारी रही, जिसकी बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट पर 326 रन का बड़ा स्कोर बना लिया। विश्वकप में अपने जन्म दिन पर शतक लगाने वाले विराट देश के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। आज शतक लगाकर कोहली वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं। विराट ने 49वां शतक लगाकर सचिन के सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
भारत के लिए जन्मदिन पर वनडे 50+ का स्कोर करने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (134) बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां जन्मदिन)
- विनोद कांबली (100*) बनाम इंग्लैंड, जयपुर, 1993 (21वां जन्मदिन)
- नवजोत सिंह सिधू (65*) बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 1994 (31वां जन्मदिन)
- ईशान किशन (59) बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2021 (23वां जन्मदिन)
- यूसुफ पठान (50*) बनाम इंग्लैंड, इंदौर, 2008 (26वां जन्मदिन)
- विराट कोहली (101*) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2023 (35वां जन्मदिन)