हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे। वहीं, एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (पांच सितंबर) को खेला जाएगा। साथ ही, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया, मचा हंगामा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: भारतीय नौसेना का तीन दिवसीय सम्मेलन आज, पहली बार भिडेंगे भारत और नेपाल, पढ़ें खास खबरें
नौसेना का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से
हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे। इसमें तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के तौर-तरीकों पर भी विचार विमर्श होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा नेपाल, फ्री में कहां-कब देखें मैच
एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (पांच सितंबर) को खेला जाएगा। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार नेपाल से खेलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नशे की दवा देकर हिंदू महिला से डॉक्टरों ने अस्पताल में किया सामूहिक दुष्कर्म
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म के खिलाफ अपने बयान पर कायम
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को अपने सनातन धर्म संबंधी विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ''मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और ये बात मैं लगातार कहूंगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...