{"_id":"64f4d6a6116271cb300a502d","slug":"ind-vs-nep-asia-cup-2023-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-nepal-online-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NEP Live Streaming: भारत के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा नेपाल, फ्री में कहां-कब देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NEP Live Streaming: भारत के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा नेपाल, फ्री में कहां-कब देखें मैच
Mon, 04 Sep 2023 09:30 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका)

Published by: रोहित राज
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:30 AM IST
सार
India vs Nepal (IND vs NEP) Asia Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारत के खाते में एक अंक है। यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत और नेपाल को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में भारत के कुल दो अंक हो जाएंगे और वह सुपर-4 में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और नेपाल के कप्तान रोहित पोडैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (चार सितंबर) को खेला जाएगा। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार नेपाल से खेलेगा। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
नेपाल की बात करें तो उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस मैच को जीतकर सुपर-4 में पहुंचना चाहेगी, लेकिन इसके लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन कर टीम इंडिया को चौंकाना होगा।
विज्ञापन
नेपाल की बात करें तो उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस मैच को जीतकर सुपर-4 में पहुंचना चाहेगी, लेकिन इसके लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन कर टीम इंडिया को चौंकाना होगा।
विज्ञापन
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और नेपाल के कप्तान रोहित पोडैल
- फोटो : अमर उजाला
मैच नहीं हुआ तब भी सुपर 4 में पहुंचेगा भारत
भारत के खाते में एक अंक है। यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत और नेपाल को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में भारत के कुल दो अंक हो जाएंगे और वह सुपर-4 में पहुंच जाएगा। वहीं, नेपाल का एक अंक ही रहेगा और वह बाहर हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान तीन अंकों के साथ पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है।

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम नेपाल मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच सोमवार, चार सितंबर को खेला जाएगा।
भारत बनाम नेपाल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम नेपाल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा।
नेपाल के खिलाफ मुकाबला भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और नेपाल के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देख सकेंगे।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम नेपाल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
ऑनलाइन आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार अपने दर्शकों को फ्री में मैच दिखाएगा। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।