फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: प्रधानमंत्री मोदी आज लॉन्च करेंगे ‘मेरा युवा भारत’, मेसी को आठवीं बार मिला बैलोन डी'ओर पुरस्कार

Tue, 31 Oct 2023 07:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘मेरी माटी- मेरा देश’ अभियान समारोह के समापन में हिस्सा लेकर मेरा युवा भारत योजना की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इस्राइल हमास युद्ध के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक नौ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने युद्धविराम को लेकर देश की स्थिति स्पष्ट की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 october 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री मोदी आज लॉन्च करेंगे मेरा युवा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘मेरी माटी- मेरा देश’ अभियान समारोह के समापन में हिस्सा लेकर मेरा युवा भारत योजना की शुरुआत करेंगे। वह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमृत वाटिका व अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 october 2023 Updates On Amar Ujala
जम्मू शहर में अमृत कलश यात्रा - फोटो : संवाद

पटेल जयंती पर अमृत कलश यात्रा आज
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों से वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर भेजा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 october 2023 Updates On Amar Ujala
राष्ट्र को संबोधित करते बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू

युद्धविराम के लिए इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जताई असहमति
इस्राइल हमास युद्ध के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक नौ हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने युद्धविराम को लेकर देश की स्थिति स्पष्ट की है। प्रधानमंत्री का कहना है कि वे अमेरिका के 9/11 हमले की तरह युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होंगे क्योंकि यह आत्मसमर्पण की तरह है। पढ़ें पूरी खब

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 31 october 2023 Updates On Amar Ujala
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

आज से जारी होंगे कुनबी जाति के नए प्रमाणपत्र
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन उग्र रूप ले रहा है। इससे निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार से मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति के नए प्रमाण पत्र जारी किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि 11,530 पुराने दस्तावेज मिले हैं, जिनमें कुनबी जाति का उल्लेख है। मंगलवार से इस संबंध में नए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed