फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Knowledge News: क्या होता है टोमैटो सॉस और केचप के बीच अंतर? बेहद कम लोगों को होगा पता

Mon, 30 Oct 2023 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 06:19 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया है कि आखिर टोमैटो सॉस और केचप के बीच क्या अंतर है? इस सवाल के जवाब में लोगों ने अलग-अलग उत्तर दिए हैं। आज हम आपको दोंनों के बीच के फर्क बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Knowledge News: What is difference between sauce and ketchup most of the people do not know
What is difference between sauce and ketchup - फोटो : iStock

Knowledge News: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को टोमैटो सॉस या केचप खाना पसंद हैं। लेकिन क्या आपको टोमैटो सॉस और केचप के बीच का अंतर पता है? आमतौर पर लोग ‘टमाटर सॉस’ और ‘टमाटर केचप’ शब्दों का अर्थ एक ही समझते हैं। बेहद कम लोगों को इनके बीच का फर्क पता होगा। आज हम आपको इस फर्क के बारे में बताएंगे। 



सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया है कि आखिर टोमैटो सॉस और केचप के बीच क्या अंतर है? इस सवाल के जवाब में लोगों ने अलग-अलग उत्तर दिए हैं। आज हम आपको दोंनों के बीच के फर्क को बताने जा रहे हैं। 

जानिए क्या है अंतर? 

लोगों ने टोमैटो सॉस और केचप के बीच फर्क बताने के लिए अपने-अपने तर्क दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि सॉस पतला होता है और केचप गाढ़ा। अब हम आपको दोनों के बीच के फर्क को बताते हैं। एक जैसा ही दिखने वाला सॉस और केचप टमाटर से ही बनता है, लेकिन दोनों के बीच कई अंतर है। 

टमाटर के इस्तेमाल से केचप बनाया जाता है। टमाटर में चीनी और कुछ खट्टे-मीठे मसाले डालकर इसे गाढ़ा बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए गर्म करने की भी आवश्यकता नहीं है। टमाटर के अलावा भी दूसरी चीजों से भी सॉस बनाया जा सकता है। 

Science News: धरती का कोर हो रहा है लीक! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दुनिया में मचा हड़कंप

इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। टोमैटो केचअप में 25 फीसदी तक शुगर मिलाई जा सकती है, जबकि सॉस में शुगर नहीं, बल्कि मसाले मिलाए जाते हैं।

NASA: नासा ने शेयर की बृहस्पति ग्रह की अद्भुत तस्वीर, देखकर हैरत में पड़े लोग, तेजी से हो रही वायरल 

केचप एक टेबल सॉस है और आज के टमाटर से ही बने सॉस का ही मॉर्डन वर्जन है। सॉस थोड़ा अधिक तरल होता, जिसे नमी और स्वाद बढ़ाने के लिए खाने के साथ इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर की चटनी को भी सॉस बोला जा सकता है, जबकि केचप चटनी नहीं है। सबसे बड़े फर्क के बारे में बताया जाए, तो केचप में चीनी है, लेकिन सॉस में नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed