पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। वहीं ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था। साथ ही भारत की अध्यक्षता में आज से नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक शुरू होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता, ग्रीस में आतंकी साजिश नाकाम, पढ़ें अहम खबरें
केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। केंद्र की ओर से 7,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि बंगाल को नहीं दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ग्रीस में आतंकी हमले की साजिश रच रहे दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वे एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत के नेतृत्व में एससीओ देशों के एनएसए की बैठक आज
भारत की अध्यक्षता में आज से नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने एससीओ की इस बैठक में भाग लेने का फैसला किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लिस्बन के इस्लामिक सेंटर में लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित इस्लामिक सेंटर में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुर्तगाल के अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को काबू किया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...