फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम की कर्नाटक में आज चार रैलियां, केजरीवाल के जेल में रहने तक टल सकता है मेयर चुनाव; अहम खबरें

Sun, 28 Apr 2024 07:23 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच सियासी दलों का प्रचार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहां उत्तर कर्नाटक में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और इटावा में जनसभा करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के चलते दिल्ली मेयर चुनाव टल सकता है। दरअसल, पीठासीन अधिकारी किसे नाम करना है, इसके लिए मुख्यमंत्री का सुझाव जरूरी है। वहीं, रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लग सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 April 2024 Updates On Amar Ujala
कर्नाटक के बेलगाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी की उत्तर कर्नाटक में आज चार रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार की देर रात पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लोकसभा चुनाव के लिए बेलगाम कुंडानगरी पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 April 2024 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

यूपी: सपा के गढ़ में आज गरजेंगे अमित शाह, मैनपुरी-इटावा में जनसभा
सपा का गढ़ कही जाने वाली इटावा और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर भाजपा पूरी ताकत लगाए हुए है। अभी तक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सवर्ण और पिछड़ी जाति से आने वाले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही चार मंत्री चुनावी सभाएं कर चुके हैं। वहीं, अब दोनों लोकसभा क्षेत्रों को एक ही दिन में मथने के लिए रविवार को गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी के किशनी और इटावा शहर के नुमाइश पंडाल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 April 2024 Updates On Amar Ujala
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

LSG vs RR : प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचा राजस्थान, सैमसन ने खेली कप्तानी पारी
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपरजाएंट्स को उसी के होम ग्राउंड पर सात विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। सैमसन और जुरेल ने तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी की जिसके दम पर राजस्थान ने नौ मैचों में आठवीं जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम इस जीत से प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 April 2024 Updates On Amar Ujala
रायबरेली से प्रत्याशी हो सकती हैं प्रियंका। - फोटो : सोशल मीडिया

रायबरेली लोकसभा: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर
दक्षिण का चुनावी समर निपटाने के बाद कांग्रेस का थिंकटैंक उत्तर प्रदेश के अभेद्य गढ़ रायबरेली को बचाने में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में रायबरेली के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई। रविवार को इससे पर्दा हट जाएगा कि रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। सूत्रों का मानना है कि सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed