आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा क्योंकि बीसीसीआई ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड देने का फैसला किया। वहीं भीषण गर्मी ने देश के कई राज्यों में बुरी तरह झुलसा दिया है। इसके चलते महाराष्ट्र के अकोला में धारा 144 लगाई गई। वहीं, राजस्थान के कुछ जिलों में पानी पर पाबंदी लगाई गई। उधर, हमास ने तेल अवीव और मध्य इस्राइल पर रॉकेट दागे। वहीं, आईडीएफ के हमले में गाजा पट्टी में 35 फलस्तीनियों को जान चली गई। वहीं, नासा ने अपना पहले छोटा जलवायु उपग्रह लॉन्च किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
विजेता केकेआर टीम के सदस्य
- फोटो : बीसीसीआई
IPL 2024 Prize Money: पुरस्कार समारोह में दिखी बीसीसीआई की नई पहल
आईपीएल 2024 सीजन का समापन हो गया है और रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। खिताबी मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने आखिरी बार 2014 सीजन में खिताब जीता था और 10 साल के बाद आखिरकार टीम खिताबी सूखा समाप्त करने में सफल रही। इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड देने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से त्राहिमाम: महाराष्ट्र के अकोला में लगी धारा 144; राजस्थान के कई जिलों में पानी पर पाबंदी
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम मचा है। नौतपा में देश का आधा हिस्सा तप रहा है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों के अधिकतर क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। इसको देखते हुए राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
अस्पताल में आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बागपत: आस्था अस्पताल में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू, जांच-पड़ताल जारी
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
हमास ने तेल अवीव और मध्य इस्राइल में दागे रॉकेट, सायरन बजे
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने लंबे समय के बाद गाजा से रविवार को इस्राइल पर रॉकेट दागे। इससे राजधानी तेल अवीव में सायरन बज उठे और लोग सहम गए। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जनवरी के बाद गाजा की तरफ से लंबी दूरी के रॉकेट दागे जाने का पहला मामला है। हालांकि, गाजा सीमा पर हमास के आतंकी इस्राइली समुदाय पर छिटपुट रॉकेट व मिसाइलें दागते रहे हैं। हमास ने हमले का दावा करते हुए कहा कि मध्य गाजा में रॉकेट लॉन्च के धमाके सुने जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर