फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rockets fired at tel Aviv, Several Palestinians died by Israeli strikes at displaced area in Rafah: reports

Gaza War: हमास ने तेल अवीव और मध्य इस्राइल में दागे रॉकेट, सायरन बजे; IDF के हमले में 35 फलस्तीनियों की मौत

Mon, 27 May 2024 04:13 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 May 2024 04:13 AM IST
सार

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि गाजा पट्टी के दक्षिणी रफाह क्षेत्र से इस्राइली शहरों के लिए आठ रॉकेट दागे गए। आईडीएफ ने कहा कि उसने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है। उधर, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रफाह पर इस्राइल के हवाई हमले में 22 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
Rockets fired at tel Aviv, Several Palestinians died by Israeli strikes at displaced area in Rafah: reports
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने लंबे समय के बाद गाजा से रविवार को इस्राइल पर रॉकेट दागे। इससे राजधानी तेल अवीव में सायरन बज उठे और लोग सहम गए। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जनवरी के बाद गाजा की तरफ से लंबी दूरी के रॉकेट दागे जाने का पहला मामला है। हालांकि, गाजा सीमा पर हमास के आतंकी इस्राइली समुदाय पर छिटपुट रॉकेट व मिसाइलें दागते रहे हैं। हमास ने हमले का दावा करते हुए कहा कि मध्य गाजा में रॉकेट लॉन्च के धमाके सुने जा सकते हैं। इस्राइली सेना ने कहा कि गाजा सिटी के रफाह से दो गए आठ रॉकेट इस्राइली सीमा में प्रवेश कर गए। इसी इलाके में इस्राइली सेना ने हाल में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। 

विज्ञापन


हमास ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने अपने नागरिकों के नरसंहार के जवाब में तेल अवीव को लंबी दूरी के रॉकेट से निशाना बनाया था। इस बीच, आईडीएफ ने एक बयान में बताया कि इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने गाजा में अभियान पर जानकारी  लेने के लिए इस्राइली सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। बयान के मुताबिक, गैलेंट ने बलों को एक संबोधन दिया और उन्हें बताया कि हमास को खत्म करने और गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से सैनिकों से समर्पण और उनके बलिदान की सराहना की। 
विज्ञापन


युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीन के 35,984 लोग मारे गए हैं और 80,643 अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि आईडीएफ ने गाजा पट्टी में आठ नरसंहार किए। इसमें आगे कहा गया है कि कई पीड़ित अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं या सड़कों पर हैं। इसलिए एंबुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन तक नहीं पहुंच सकते। उधर, रॉयटर्स ने जानकारी दी कि रफाह में इस्राइली हमलों में कम से कम 20 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रफाह पर इस्राइल के हवाई हमले में 22 लोग मारे गए हैं, जो शिविरों में रह रहे थे। सीएनएन के मुताबिक, मृतकों का यह आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पहुंचे मदद सामग्री भरे ट्रक
एक नए समझौते के तहत दक्षिणी इस्राइल से होते हुए राहत सामग्री वाले ट्रक रविवार को गाजा पहुंचे। समझौते के तहत ट्रक राफा क्रॉसिंग से गाजा में प्रवेश नहीं करेंगे। फलस्तीन के इलाके को इस्राइली सेना ने इसी महीने कब्जे में ले लिया है। मिस्र ने अपनी सीमा को तब तक खोलने से इनकार कर दिया है, जबतक राफा क्रॉसिंग का नियंत्रण फलस्तीन को नहीं दे दिया जाता।

हमास का इस्राइल के साथ युद्धविराम वार्ता से इनकार
आतंकी संगठन हमास के वरिष्ठ प्रतिनिधि ओसामा हमदान ने इस्राइल के साथ नई युद्धविराम वार्ता को खारिज कर दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली मीडिया ने युद्धविराम वार्ता की सूचना दी थी। हमदान ने कहा, हमास की प्राथमिकता गाजा से इस्राइल की वापसी और सभी शत्रुता को खत्म करना है। हमें नई बातचीत की जरूरत नहीं है।

इस्राइली बंधकों की वापसी के मुद्दे पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत
इस्राइली बंधकों की वापसी के मुद्दे पर तेल अवीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रविवार को झड़प हो गई। हजारों लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने व हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाने की मांग करते हुए पीएम नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।


इस्राइल का दावा राफा में हैं हमास लड़ाके
इस्राइल का दावा है कि राफा में बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके छिपे बैठे हैं। यही वजह है कि इस्राइल वैश्विक दबाव के बावजूद राफा में सैन्य कार्रवाई पर अड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed