अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। नाइजन सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेखावाटी की धरती से देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर लगी रोक बृहस्पतिवार शाम तक बढ़ा दी है। सर्वेक्षण के विरोध में दाखिल याचिका पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने कहा कि देश ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस को झेला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, नौ करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी
अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट
अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का दावा है कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। नाइजन सेना ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम की सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने राष्ट्रपति बजौम को कैद कर लिया है। यूएन-अमेरिका के हस्तक्षेप पर सैनिकों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें धमकी दी है। पढ़ें पूरी खबर
सीकर में PM मोदी की जनसभा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेखावाटी की धरती से देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी किसान सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी की सभा को लेकर सीकर और झुंझुनूं सहित शेखावाटी के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। सीकर में पीएम मोदी राष्ट्र को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र समर्पित कर यूरिया गोल्ड लांच करेंगे। जबकि राजस्थान को छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात देंगे। साथ ही सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे और पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट ने सर्वे पर रोक बढ़ाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर लगी रोक बृहस्पतिवार शाम तक बढ़ा दी है। सर्वेक्षण के विरोध में दाखिल याचिका पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने कहा कि देश ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस को झेला है। जल्दबाजी में वैज्ञानिक सर्वे से ज्ञानवापी के मूल ढांचे को नुकसान होगा। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। एएसआई ने यह भी कहा, सर्वे का पांच फीसदी काम हो चुका है, कोर्ट की इजाजत मिली तो 31 जुलाई तक इसे पूरा कर लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए आधार होगा अनिवार्य
जन्म-मृत्यु के पंजीकरण के लिए आधार को कानूनी रूप से अनिवार्य बनाने के लिए सरकार ने लोकसभा में बुधवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश किया। मणिपुर हिंसा पर तनातनी के बीच सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े चार विधेयकों के अलावा खान-खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक भी पेश किया है। इसके अलावा वन संरक्षण संशोधन विधेयक लोकसभा में ध्वनि मत से पारित किया गया। 15 मिनट में छह विधेयक पेश किए गए। पढ़ें पूरी खबर