पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे और कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 16,800 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त भी जारी करेंगे। साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: मेघालय-नगालैंड में मतदान आज, पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त, पढ़ें अहम खबरें
मेघालय और नगालैंड में मतदान आज
पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज पार्टी का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बार के बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे और यह 24 मार्च को समाप्त होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...