फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india rejects oic jammu kashmir comments

ओआईसी की कश्मीर टिप्पणी पर एमईए का पलटवार: जायसवाल बोले- भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दे; विवाद क्यों?

Wed, 23 Sep 2026 06:41 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर को लेकर ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय ने ओआईसी के बयान को गैरजरूरी और तथ्यों के लिहाज से गलत बताते हुए कहा कि संगठन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। वहीं, ओआईसी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के समर्थन को दोहराया है। भारत ने ओआईसी से पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर आत्ममंथन की सलाह देने को कहा है।
 

विज्ञापन
india rejects oic jammu kashmir comments
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने ओआईसी के जम्मू-कश्मीर कॉन्टैक्ट ग्रुप के संयुक्त बयान में भारत के बारे में की गई टिप्पणियों को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों को गैरजरूरी और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया। ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में हुई थी।
विज्ञापन


एमईए ने क्या-क्या कहा? 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'भारत, जम्मू-कश्मीर पर तथाकथित ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप के संयुक्त बयान में भारत के बारे में की गई गैर-जरूरी और तथ्यों के लिहाज से गलत टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करता है।'
विज्ञापन


भारत ने ओआईसी की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, 'ओआईसी के पास उन मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार या आधार नहीं है जो पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, और राजनीतिक मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार को बार-बार दोहराने से यह सच्चाई नहीं बदल सकती। ऐसे मकसद वाले बयानों का बार-बार समर्थन करने से ओआईसी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंएसआईआर विवाद: ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में फिर से चुनाव कराने तक, ममता बनर्जी ने की क्या मांग?


पाकिस्तान को लेकर भारत ने क्या कहा?
इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया। एमईए ने बयान में आगे कहा, 'पाकिस्तान को अपना मनगढ़ंत और गलत मकसद से प्रेरित दुष्प्रचार फैलाने के लिए मंच देने के बजाय, ओआईसी के लिए बेहतर होगा कि वह पाकिस्तान को सलाह दे कि वह आत्म-मंथन करे और अपने नियंत्रण वाले इलाकों से पनप रहे आतंकवाद के लगातार खतरे से निपटे।' मंत्रालय ने कहा कि उस मुल्क का आतंकवाद को समर्थन और प्रयोजित करने का इतिहास पुराना है।

ओआईसी ने जम्मू-कश्मीर पर क्या कहा?
ओआईसी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, संगठन ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के समर्थन को दोहराया। ओआईसी महासचिव इस्माइल ओल्ड शेख अहमद ने क्षेत्र की मानवीय, मानवाधिकार और सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता जताई। संगठन ने 2019 के बाद उठाए गए कदमों को वापस लेने की मांग भी दोहराई और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed