फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Nagaland Assembly Election 2023 Voting BJP Congress NPP NDPP Latest News Update

Election 2023: मेघालय और नगालैंड में मतदान शुरू, 559 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

Mon, 27 Feb 2023 07:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित एन.अर्जुन, शिलांग/कोहिमा।
एन.अर्जुन, शिलांग/कोहिमा। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 07:08 AM IST
सार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। आज जहां मेघालय और नगालैंड में मतदान हो रहा है। वहीं त्रिपुरा में बीते 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

विज्ञापन
Meghalaya Nagaland Assembly Election 2023 Voting BJP Congress NPP NDPP Latest News Update
मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन


दोनों ही राज्य के चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के केंद्रीय सुरक्षा बल, नगालैंड पुलिस सहित विभिन्न बलों को तैनात किया गया है। मेघालय में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में थी, जबकि नगालैंड में एनडीपीपी के साथ गठबंधन में सत्ता में थी।
विज्ञापन


मेघालय में 36 महिलाओं सहित 375 उम्मीदवार
इस बार मेघालय में कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें 36 महिलाएं हैं। पिछली सरकार में भाजपा एनपीपी के साथ गठबंधन में सरकार में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। यहां पर विधानसभा की 60 सीटें हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92, 326 है। दिव्यांग श्रेणी में 7,478 मतदाता, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 22,658 मतदाता हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 81,443 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय में प्रमुख चेहरे

  • मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्यक्ष कोरनाड संगमा
  • तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा
  • कांग्रेस अध्यक्ष वींसेंट पाला
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी


नगालैंड में चार महिलाओं सहित 183 उम्मीदवार
दूसरी ओर नगालैंड में भी मतदान होगा। इस राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता चार महिला उम्मीदवार सहित कुल 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार 59 पर मतदान हो रहे हैं। भाजपा के एक प्रत्याशी जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुने गए हैं। इस बार नगालैंड में चार महिला सदस्यों सहित कुल 183 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगालैंड के पुलिस महानिदेशक रुपिन शर्मा ने कहा कि नगालैंड की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 305 कंपनियों और नगालैंड पुलिस की 15 बटालियनों को भी तैनात किया गया है।


नगालैंड में 13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
विधानसभा चुनाव के वास्ते जनसभाओं, रोड शो और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क बंद होने के साथ ही शनिवार शाम को प्रचार खत्म हो गया। राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 184 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 27 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा।

क्या नगालैंड को मिलेगी पहली महिला विधायक?
नगालैंड राज्य बने करीब 60 वर्ष होने को हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि इस राज्य में आज तक महिला विधायक नहीं हैं। इस बार भाजपा ने एक, एनडीपीपी ने दो और कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इस बार सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या कोई महिला विधायक बन पाएगी या फिर पांच वर्षों तक और इंतजार करना पड़ेगा।

नगालैंड के प्रमुख चेहरे

  • मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग
  • एनपीएफ अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शूरहोजेली लिजीत्सू
  • नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी


तीनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च को आएंगे
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। जहां मेघालय और नगालैंड में मतदान आज होगा। त्रिपुरा में गत 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

पीएम मोदी ने मेघालय में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयासों के लिए ईसीआई की सराहना की
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेघालय में हर पात्र मतदाता आसानी से मतदान कर सके, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईसीआई (ECI) ने मेघालय के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 974 मतदान दलों को भेजा। इसके अलावा, मतदान टीमों ने घंटों तक दुर्गम इलाकों की यात्रा कर केवल 35 मतदाताओं के लिए कामसिंग मतदान केंद्र पहुंचे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई मतदाता पीछे न छूटे। मतदान सामग्री ले जाने के लिए पारंपरिक खासी टोकरियों का इस्तेमाल किया।



पीआईबी मेघालय के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, यह ईसीआई द्वारा हर पात्र मतदाता को आसानी से मतदान करने के लिए सुनिश्चित करने के स्मारकीय प्रयास का एक और उदाहरण है। उन सभी को बधाई जो इन टीमों का हिस्सा हैं। इससे मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित होना चाहिए और हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed