देश के कई राज्यों में सोमवार को भी हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले चार दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि गुजरात को बारिश से राहत मिल सकती है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके अलावा, मेघालय के शहर तुरा को मेघालय की शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सोमवार शाम को उग्र हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
उत्तराखंड, गुजरात समेत 12 राज्यों में आज भारी बारिश के आसार
देश के कई राज्यों में सोमवार को भी हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले चार दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि गुजरात को बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन 12 राज्यों के लिए मानसून अभी मुसीबतें ही बढ़ाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लगातार सक्रिय है और यह अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी। पढ़ें पूरी खबर
भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर बरसाए पत्थर
मेघालय के शहर तुरा को मेघालय की शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सोमवार शाम को उग्र हो गया। इसके बाद अनियंत्रित प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने तुरा में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय का घेराव किया और पथराव किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर
पहाड़ियों-गुज्जरों से गृह मंत्री अमित शाह की बैठक आज
संसद के मानसून सत्र में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने संबंधी बिल पेश करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों समुदायों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को दोनों प्रतिनिधिमंडलों की गृह मंत्री से अलग-अलग मुलाकात प्रस्तावित है। पढ़ें पूरी खबर