फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu will go to Odisha on a three day visit from July 25

President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा, ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर आज होंगी रवाना

Tue, 25 Jul 2023 02:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:24 AM IST
सार

राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will go to Odisha on a three day visit from July 25
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 

विज्ञापन

मेडिकल छात्रों से करेंगी बात
राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी। इसके अलावा मुर्मू 26 जुलाई को कटक में ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी।

विज्ञापन

लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत कार्यक्रम में भी करेंगी शिरकत
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि 26 जुलाई को ही मुर्मू एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और कटक के वार्षिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ओडिशा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 27 जुलाई को राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। मुर्मू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम लॉन्च करेंगी। इसके अलावा वे भुवनेश्वर के दसाबतिया में इसके लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed