Meghalaya: भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर बरसाए पत्थर, पांच पुलिसकर्मी घायल; डीजीपी बोले- हालात सामान्य
मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय पर उग्र भीड़ के हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कॉरनाड संगमा सुरक्षित
मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने देर रात अमर उजाला को बताया कि मुख्यमंत्री कॉरनाड संगमा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कॉरना़ड संगमा कार्यालय में बैठक कर रहे थे। इस बीच, कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। अब स्थिति बिल्कुल सामान्य है। रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस बल की एक कंपनी को तैनात कर दिया गया है, जिसमें करीब सौ जवान हैं। बिश्नोई ने बताया कि हमने भीड़ को उसकाने वालों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, हालात सामान्य होने के बाद मुख्यमंत्री तुरा स्थित अपने आवास में चले गए हैं।
#WATCH | Meghalaya CM Conrad Sangma was having discussions with agitating organisations based in Garo-Hills who are on a hunger strike for a winter capital in Tura: CMO PRO
विज्ञापन विज्ञापन
Meanwhile, a crowd (other than agitating groups) gathered at the CMO in Tura and started pelting stones.… pic.twitter.com/EqUhQDwjtl — ANI (@ANI) July 24, 2023
संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा तुरा को राज्य की शीतकाली राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (एसीएचआईके) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (जीएचएसएणसी) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे थे, तभी भीड़ कार्यालय के बाहर जमा हो गई और उसने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
तुरा शहर में कर्फ्यू लागू लगाया गया
तुरा शहर में तत्काल प्रभाव से रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घायल कर्मियों के लिए अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये के भुगतान की भी घोषणा की और कहा कि उनके इलाज का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'आज शाम तुरा में मुख्यमंत्री सचिवालय पर भीड़ के हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हंगामे के बीच पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।'
वीडियो फुटेज का होगा विश्लेषण, दोषियों पर करेंगे कार्रवाई: पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहे थे, तब बड़ी संख्या में बाहरी लोग उनके साथ घुलमिल गए और कार्यालय पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ के वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया जाएगा और दोषियों की पहचान की जाएगी। शहर भर में कई स्थानों पर टायर जलाए जाने की भी खबरें हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिन में तुरा में तीन घंटे से अधिक समय तक आंदोलनकारी संगठनों के साथ शांतिपूर्ण चर्चा की।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉरना़ड संगमा नेशनल पिपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष हैं। वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वह तुरा दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि कॉरनाड संगमा लोकसभा के पूर्व स्पीकर स्व. पी ए संगमा के बेटे हैं।