भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। इसके अलावा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद शनिवार को वतन वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी। वहीं, अमेरिका ने कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक बायन में कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आठ बजे गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान, आज पाकिस्तान वापस आ सकते हैं नवाज शरीफ
गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। गगनयान मिशन के लिए परीक्षण उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने मानव सहित गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की तैयारी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर
आज पूर्व पीएम नवाज शरीफ कर सकते हैं वतन वापसी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद शनिवार को वतन वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी। इस बीच, विपक्षी दलों ने उनकी वापसी के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम की आलोचना की। वर्ष 2020 में मिली जमानत के बाद से ही शरीफ ब्रिटेन में रह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर अमेरिका ने जताई चिंता
अमेरिका ने कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक बायन में कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम कनाडा के राजनयिकों के भारत छोड़ने से चिंतित हैं। हमने भारत सरकार से कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में कमी पर जोर नहीं देने और कनाडाई जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर
हमास ने दो अमेरिकी बंधकों को छोड़ा
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो बंधकों को रिहा किया है। ये दोनों अमेरिकी मां-बेटी हैं। अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली मां-बेटी के पास इस्राइल की भी नागरिकता है। हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान में कहा कि कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को रिहा किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि बंधकों को रिहा कर अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं। पढ़ें पूरी खबर