फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, शरणार्थियों को समर्पित दिन भी आज; दिल्ली जल संकट पर आतिशी का अनशन

Fri, 21 Jun 2024 07:46 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Jun 2024 07:46 AM IST
सार

Top News: योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, शरणार्थियों को समर्पित दिन भी आज; दिल्ली जल संकट पर आतिशी का अनशन

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ शरणार्थियों को याद करने का भी मौका होता है। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में योगाभ्यास कर रहे हैं। देश के साथ दुनियाभर में योग का उत्साह दिख रहा है। 21 जून के दिन दिल्ली में 10 साल से मूलभूत सुविधाओं की राह देख रहे हैं पाक शरणार्थियों को नागरिकता देने के बाद उनका भविष्य बेहतर बनाने पर मंथन करने का भी है। 

दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी जल संकट के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज से अनशन का एलान किया है। जल संकट के अलावा मौसम की मार भी आम जनता की अग्निपरीक्षा ले रही है। कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है और बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी देखी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Yoga Day 2024 PHOTOS: भारत से अमेरिका तक उत्साह, सेना के जवानों ने भी किए योग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 June 2024 Updates On Amar Ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर योगाभ्यास - फोटो : एएनआई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के मौके पर भारत से अमेरिका तक उत्साह देखा जा रहा है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में सेना के जवानों ने भी किए योगाभ्यास किए। अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी उत्साह दिखा। अलग-अलग देशों के लगभग 10 हजार लोग यहां योग के लिए जुट सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में योगाभ्यास करेंगे। मौसम अचानक बदलने के कारण पीएम मोदी का कार्यक्रम इनडोर स्थान पर हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

श्रीनगर में पीएम मोदी, योग दिवस पर दुनिया को दिया संदेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 June 2024 Updates On Amar Ujala
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में योग दिवस 2024 के दिन अचानक हुई बारिश के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम की जगह बदलनी पड़ी। पीएम मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत स्थानीय पदाधिकारी तय समय से थोड़ी देर से इनडोर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले यह आयोजन शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में किया जाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने दुनियाभर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को 177 देशों से समर्थन मिला था, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। हर साल 21 जून को योग दिवस के मौके पर अलग-अलग रिकॉर्ड लगातार बनते जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से राहत के साथ मानसून ने भी पकड़ी रफ्तार; कई राज्यों में बारिश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 June 2024 Updates On Amar Ujala
Weather Alert - फोटो : Amar Ujala

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन से चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश इलाकों तक पहुंच जाएगा। असम और बिहार में अलग-अलग चक्रवात की स्थिति बन रही है जिसके कारण इनसे सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

T20 Cricket: सूर्यकुमार ने महज 64 मैच खेलकर की विराट की बराबरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 June 2024 Updates On Amar Ujala
विराट कोहली और सूर्यकमार यादव - फोटो : ICC/BCCI

टी20 विश्व कप में 2024 में भारत ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। यह सूर्यकुमार का 64वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इतने मैचों में वह अब तक 15 बार प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed