फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Rainfall In Several States Relief From Heatwave Temperature Drops To Minimum

मौसम: लू से राहत के साथ मानसून ने भी पकड़ी रफ्तार; कई राज्यों में बारिश, न्यूनतम पारा गिरा

Fri, 21 Jun 2024 06:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:48 AM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन से चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश इलाकों तक पहुंच जाएगा। असम और बिहार में अलग-अलग चक्रवात की स्थिति बन रही है जिसके कारण इनसे सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Rainfall In Several States Relief From Heatwave Temperature Drops To Minimum
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसून की दस्तक से पहले उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बदले मौसम से बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो पूरे देश में सिर्फ दक्षिणी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में ही बृहस्पतिवार को लू की स्थिति दर्ज की गई। शेष जगहों पर स्थिति में सुधार हुआ है। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब-हरियाणा में कई दिनों के बाद न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया। मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से लेकर 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। देश में सबसे अधिक तापमान बृहस्पतिवार को हरियाणा के सिरसा में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन से चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश इलाकों तक पहुंच जाएगा। असम और बिहार में अलग-अलग चक्रवात की स्थिति बन रही है जिसके कारण इनसे सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ इलाकों में 20 से 24 जून तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिकांश इलाकों में मानसून के प्रभाव से हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 23 और 24 जून को कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


हिमाचल से मिली खबर के अनुसार प्रदेश में बारिश और अंधड़ के येलो अलर्ट के बीच वीरवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर फाहे गिरे। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार को पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई जबकि किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। उधर, मानसून आने से पहले राजस्थान के कई जिलों में बृहस्पतिवार देर शाम को बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देर शाम कहीं बूंदाबांदी तो कहीं सामान्य बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम में भारी बारिश से फिर भूस्खलन, डेंटम में कई घर ढहे
सिक्किम में लगातार भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन की ताजा घटनाएं सामने आई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम सिक्किम के डेंटम में हुआ है। संपत्ति व पशुधन की काफी क्षति हुई है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम के डेंटम में लगातार बारिश के कारण कई घर नष्ट हो गए और कई मवेशियों की मौत हो गई। मलबे को हटाने और अवरुद्ध सड़कों तक पहुंच बहाल करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है। सिक्किम के संवेदनशील इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने को कहा गया है। इस बीच, मानेबॉन्ग डेंटम विधायक सुदेश कुमार सुब्बा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।


समय से हरियाणा पहुंचेगा मानसून
भीषण गर्मी से परेशान हरियाणा के लोगों को बुधवार रात से राहत मिल गई। कई जिलों में देर रात अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा चली। कुछ देर बाद हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर तक जारी रही। बृहस्पतिवार की सुबह फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। कई जगह अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के इस बार हरियाणा में समय से आने की संभावना है। हरियाणा में मानसून की बारिश 3 जुलाई तक आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed