फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी से लेकर सेना के जवानों तक ने किया योग; तस्वीरों में देखें

Fri, 21 Jun 2024 06:04 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Jun 2024 06:04 AM IST
सार

International Yoga Day 2024 Photos: भारत से अमेरिका तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव के नेतृत्व में योगाभ्यास हो रहा है। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग का उत्साह दिखा। पीएम मोदी श्रीनगर में जबकि गृह मंत्री शाह अहमदाबाद में योगाभ्यास करेंगे। देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 From President Murmu and PM Modi to Soldiers,Participated in Yoga Check Pictures
Yoga Day - फोटो : PTI
International Yoga Day 2024 Photos: भारत से अमेरिका तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव के नेतृत्व में योगाभ्यास हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में योग करेंगे। राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले के नादाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास होगा। इसके अलावा शहरों और कस्बों में कुल 312 स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा। गुजरात में मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि सभी स्तरों पर सभी सरकारी कार्यालयों में योग दिवस मनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) में सामूहिक योग प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने का आग्रह किया है।

अमेरिका के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर पर कई देशों के लोगों का योगाभ्यास

International Yoga Day 2024 From President Murmu and PM Modi to Soldiers,Participated in Yoga Check Pictures
टाइम्स स्क्वायर पर योगाभ्यास (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग का उत्साह दिखा। न्यूयॉर्क में कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया बिनय प्रधान ने बताया कि योग दिवस के मौके पर हम टाइम्स स्क्वायर पर जमा हुए हैं। यहां कई देशों के योग प्रतिभागी हैं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम पूरे दिन चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यहां, लगभग 8,000 से 10,000 प्रतिभागियों के योगाभ्यास करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मुझे वाकई खुशी है कि इस साल योग दिवस की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। मुझे यकीन है कि यह आज यहां और अमेरिका के अन्य विभिन्न हिस्सों में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रेरित करेगा।'

केंद्रीय मंत्रियों ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी दिल्ली में योग किया

International Yoga Day 2024 From President Murmu and PM Modi to Soldiers,Participated in Yoga Check Pictures
योग दिवस के मौके पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों का योगाभ्यास - फोटो : एएनआई
योग दिवस 2024 के मौके पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और प्रल्हाद जोशी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी ऑफ जॉय- कोलकाता में जांबाज सैनिकों का योगाभ्यास; नॉर्दन फ्रंटियर पर भारतीय सेना के जवानों ने किया योग

International Yoga Day 2024 From President Murmu and PM Modi to Soldiers,Participated in Yoga Check Pictures
नॉर्दन फ्रंटियर पर भारतीय सेना के जवानों का योगाभ्यास - फोटो : एएनआई
कोलकाता में सीमा सुरक्षाबल (BSF) के जवानों ने भी 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।

नॉर्दन फ्रंटियर पर भारतीय सेना के जवानों का योगाभ्यास


विज्ञापन

भावी सेना प्रमुख ने करिअप्पा परेड ग्राउंड में किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2024 From President Murmu and PM Modi to Soldiers,Participated in Yoga Check Pictures
करिअप्पा परेड ग्राउंड में योगाभ्यास के दौरान सेना प्रमुख और अन्य - फोटो : एएनआई
देश के भावी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य सैनिकों-पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित योगाभ्यास सत्र में शिरकत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed