लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा में मतदाताओं को लुभाएंगे। उधर, मौसम विभाग ने छह राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है। हिमांचल के जंगलों में 67 जगह आग भड़की है। वहीं, उत्तराखंड में वनाग्नि अब भी बेकाबू है। उधर, पीए की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएममोदी पर निशाना साधा। वहीं, आईपीएलमें बंगलूरू ने लगातार छठी जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल)
- फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव: आज बंगाल और झारखंड साधेंगे PM मोदी
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी झारखंड में एक, जबकि पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दिन के 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बंगाल रवाना हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
गर्मी से बचाव करते लोग
- फोटो : एएनआई
मौसम: पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी, छह राज्यों में लू की चेतावनी
उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस गया हो। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में फिर धधके जंगल, 67 जगहों पर भड़की आग
हिमाचल प्रदेश में लगातार जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में जंगलों में आग लगने की 67 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें 467.75 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा को नुकसान हुआ है। वहीं, नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग ने शुक्रवार देर रात एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, कल पीए के साथ भी यही किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। मैं रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। पढ़ें पूरी खबर