फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath and other big leaders

चुनाव: आज बंगाल और झारखंड साधेंगे PM मोदी; यूपी-बिहार और हरियाणा की कमान शाह और नड्डा के हाथ; ओडिशा में राजनाथ

Sun, 19 May 2024 06:57 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 19 May 2024 06:57 AM IST
सार

पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता आज छह राज्यों में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो राज्यों की जनता से मुखातिब होंगे। गृह मंत्री शाह उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता को साधने का प्रयास करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath and other big leaders
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी झारखंड में एक, जबकि पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दिन के 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद बंगाल रवाना हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा की जनसभा 12.45 से प्रस्तावित है। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में भी चुनावी रैली करेंगे। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मेदिनीपुर का दौरा करेंगे। यहां शाम करीब 4.15 बजे से चुनावी रैली होनी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा नेता अमित शाह उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे। शाह दोपहर करीब 12 बजे से प्रयागराज के सोरांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह मछलीशहर लोकसभा से ताल ठोक रहे प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने जौनपुर जाएंगे। जौनपुर के मड़ियाहूं में चुनावी रैली प्रस्तावित है। जौनपुर की जनसभा के बाद शाह बिहार रवाना हो जाएंगे। बिहार में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर प्रचार की योजना है। शाह इस लोकसभा सीट के दायरे में आने वाले क्षेत्र- बेतिया के बड़ा रमना मैदान में शाम करीब चार बजे से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी और शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार करेंगे। रविवार को नड्डा के हाथ हरियाणा की कमान है। नड्डा दिन के पहले कार्यक्रम में कैथल जिले के कुरुक्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे से जनसभा करेंगे। इसके बाद करनाल जिले में स्थानीय नेताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की योजना है। करनाल के बाद शाह फरीदाबाद जिले में जाएंगे। यहां दोपहर करीब 3.20 बजे से भाजपा का महिला मोर्चा सम्मेलन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी, शाह, राजनाथ सिंह ओडिशा में भी प्रचार करेंगे
रविवार के चुनाव प्रचार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों तक ओडिशा की जनता को साधने का प्रयास भी करेंगे। ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि रक्षा मंत्री रविवार को रायराखोल, पटना और खुर्दा में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।


पीएम मोदी का ओडिशा दौरा
झारखंड और पश्चिम बंगाल दौरा करने के बाद पीएम मोदी रविवार शाम 7 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक घंटे की समीक्षा बैठक के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री 12वीं सदी में बने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में 'दर्शन-पूजन' करेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे पुरी में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के बाद पीएम मोदी 9.30 बजे अंगुल में जनसभा करेंगे। सोमवार को ही दूसरी चुनावी रैली में पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे कटक में जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 21 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा के ही क्योंझर, परजंग और नयागढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जनसभाओं से पहले शाह संबलपुर में एक रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed