फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal press conference regarding PA Bibhav Kumar swati maliwal

केजरीवाल बोले: जेल का खेल न खेलें पीएम, कल पीए के साथ भी यही किया; मैं आज सभी नेताओं संग BJP कार्यालय जाऊंगा

Sun, 19 May 2024 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 May 2024 02:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह हमारी पार्टी के पीछे पड़े हैं। वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह 'जेल का खेल' खेल रहे हैं। कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal press conference regarding PA Bibhav Kumar swati maliwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। मैं रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा और अब मुख्यमंत्री के पीए को जेल में डाल दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

'आप' का कसूर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में स्कूल बनवाए, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर मुफ्त इलाज दिया, 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, जो ये नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गलतफहमी में हैं कि वो नेताओं को जेल में डालकर आप को कुचल देंगे। ऐसे तो आम आदमी पार्टी खत्म नहीं होने वाली है।

उन्होंने शनिवार को अपने पीएम बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अभी लंदन से लौटे हैं और ये कह रहे हैं कि उनको भी जेल में डालेंगे। ये कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालेंगे। ये लोग सरकारी स्कूल नहीं बना सकते। इसलिए ये लोग दिल्ली में सरकारी स्कूल बनने रोकना चाहते हैं। 

विज्ञापन

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप जिस-जिस को जेल में डालना चाहते हैं, आप जेल में डाल दो। आप एक बार सभी नेताओं को जेल में डाल कर देख लो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में चला गया है। आप आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को जेल में डालोगो, उससे सौ गुना नेता यह देश पैदा करेगा।
 

इससे पहले माना जा रहा था कि केजरीवाल अपने निजी सचिव बिभव कुमार को लेकर अपनी देश के सामने रखेंगे। बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को आज ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने तीस हजारी कोर्ट ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed