प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 'ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन' का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रतिबंध हटाए जाने के बाद फेसबुक पर वापस लौट आए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को पहला फेसबुक पोस्ट किया, "आई एम बैक"। साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित चार राज्यों में पांच मरीजों की कोरोना के चलते मौत हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, बैन हटने के बाद फेसबुक पर वापस लौटे ट्रंप
पीएम मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 'ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन' का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बैन हटने के बाद फेसबुक पर वापस लौटे, पहला पोस्ट किया- आई एम बैक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रतिबंध हटाए जाने के बाद फेसबुक पर वापस लौट आए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को पहला फेसबुक पोस्ट किया, "आई एम बैक"। दरअसल, छह जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हिल दंगे पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर मेटा ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...
देश में कोरोना के सक्रिय मामले पांच हजार पार
कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित चार राज्यों में पांच मरीजों की कोरोना के चलते मौत हुई है। वहीं 109 दिन बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामले पांच हजार पार कर गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 796 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमित शाह ने कहा- CBI-ED निष्पक्ष रूप से काम कर रहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम कर रही हैं और केवल दो को छोड़ अधिकतर जांच किए जा रहे मामले पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान दर्ज की गई थी। शाह ने नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि जांच एजेंसियां जो भी कर रही हैं, उसे अदालतों में चुनौती दी जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...