कर्नाटक में रिकॉर्डतोड़ बहुमत प्राप्त करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभी तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। वहीं डीके शिवकुमार आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। वहीं जातीय जनगणना पर आगे क्या होगा आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा। साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर आज आरबीएसई कक्षा आठवीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: सोनिया गांधी से आज मिल सकते हैं डीके शिवकुमार, सुप्रीम कोर्ट में जातीय जनगणना पर होगी सुनवाई
चार दिन बाद भी कर्नाटक को नहीं मिला CM, सोनिया से आज मिल सकते हैं डीके
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकी है। पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया व डीके शिवकुमार के बीच शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस खड़ा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर नेताओं की दिनभर चली बैठकें बेनतीजा रहीं, अब बुधवार को फिर से बैठक बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जातीय जनगणना पर आगे क्या होगा, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा तय
बिहार में हर जन को गिनते हुए जाति आधारित जनगणना हो रही थी या हर आदमी की जाति जानने के लिए सर्वे, यह सुप्रीम कोर्ट को तय करना है। पटना हाईकोर्ट ने 04 मई को अंतरिम फैसले में बिहार सरकार के तर्क को अस्वीकार किया था कि वह जाति आधारित गणना थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा आठवीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER), अजमेर की ओर से बुधवार, 17 मई को आरबीएसई कक्षा आठवीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आरबीएसई 2023 कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा ट्वीट करते हुए की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गौरव: इसी माह नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, युद्धस्तर पर की जा रही तैयारियां
चार मंजिला नए संसद भवन में मंत्रियों और पार्टियों का ही नहीं, सांसदों का भी अपना कमरा होगा। पुराने संसद के मुकाबले इसमें सबकुछ बदला-बदला नजर आएगा। संसद से जुड़े मार्शल और कर्मचारी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) की डिजाइन की हुई नई वेशभूषा में नजर आएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...