फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: चंद्रयान-3 की यात्रा में आज सबसे अहम पड़ाव, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग; बंगाल जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Thu, 17 Aug 2023 07:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 07:43 AM IST
सार

चंद्रयान-3 की बुधवार को चौथी बार कक्षा बदली गई और वह चंद्रमा की कक्षा में पांचवें और अंतिम चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया।

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चंद्रयान-3 की बुधवार को चौथी बार कक्षा बदली गई और वह चंद्रमा की कक्षा में पांचवें और अंतिम चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगी। इस दौरान वह रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. (जीआरएसइ) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण करेंगी। इसके अलावा, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैजलाबाद में बुधवार को पांच चर्च तोड़ दिए गए, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई की और हिंसा में शामिल 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 august 2023 Updates On Amar Ujala
चंद्रयान 3 (फाइल फोटो) - फोटो : Istock

आखिरी चरण में चंद्रयान-3, आज अलग होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल
चंद्रयान-3 की बुधवार को चौथी बार कक्षा बदली गई और वह चंद्रमा की कक्षा में पांचवें और अंतिम चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। यह चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया। इसके साथ अंतरिक्षयान ने चंद्रमा से जुड़े अपने सभी युद्धाभ्यास पूरे कर लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 august 2023 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर

राष्ट्रपति मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगी। इस दौरान वह रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. (जीआरएसइ) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण करेंगी। नौसेना में इस युद्धपोत के शामिल होने से उसकी ताकत में काफी इजाफा होगा। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से इस अत्याधुनिक युद्धपोत का निर्माण किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 august 2023 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में पांच गिरजाघरों को तोड़ने वाले 100 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार कोई नई बात नहीं है। ईशनिंदा के मामले भी पाकिस्तान में आये दिन आते रहते हैं। बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैजलाबाद में पांच चर्च तोड़ दिए गए, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई की और हिंसा में शामिल 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुरान की बेअदबी के आरोप में लोग हिंसक हो गए और उन्होंने पांच चर्च तोड़ डाले थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 august 2023 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

आज लद्दाख के दो दिन के दौरे पर जा सकते हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने उनके किसी कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed