गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शामिल होंगे। वहीं उत्तर भारत में आज भी दिनभर भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है। वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा के दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाई। उत्तराखंड के जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। नवंबर से जारी आग की एक हजार से अधिक घटनाओं में करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर वन भूमि पर लदी हरियाली जलकर नष्ट हो चुकी है। आग के कारण अब तक 10 लोंगों की जान जा चुकी है।
Top News: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे शाह; दिल्ली में पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:06 AM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उत्तर भारत में आज भी दिनभर भीषण गर्मी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन