प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं यूपी एसटीएफ के हाथों ढेर हुए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। झांसी में देर रात असद का पोस्टमार्टम हुआ। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बांग्ला नववर्ष और पंचायत चुनाव से पहले फिर बंगाल आ रहे हैं। वह आज दो दिवसीय दौरै पर कोलकाता पहुंचेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज, झांसी में देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम, पढे़ं अहम खबरें
प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
झांसी में देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम
यूपी एसटीएफ के हाथों ढेर हुए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। पहले प्रशासन को जानकारी मिली कि असद के परिजन उसके शव को लेने आ रहे हैं, लेकिन देर रात तक वे झांसी नहीं पहुंच सके थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय गृहमंत्री शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बंगाल पहुंचेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बांग्ला नववर्ष और पंचायत चुनाव से पहले फिर बंगाल आ रहे हैं। वह आज दो दिवसीय दौरै पर कोलकाता पहुंचेंगे। वह कोलकाता से बीरभूम जाएंगे, जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप से फिर हुई पूछताछ, न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के धोखाधड़ी के मुकदमे में बयान हुआ दर्ज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुरुवार को न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी के एक मुकदमे में पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के धोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप का बयान दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...