लोकसभा चुनााव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 96 लोकसभा सीट पर 1717 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उधर, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल दिया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में नामांकन करेंगे तो रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, आईपीएल में बंगलूरू ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीट पर मतदान शुरू, कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज
लोकसभा चुनाव Live: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीट पर मतदान शुरू
19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीट पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान करेंगे। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर
मौसम: देश के ज्यादातर हिस्सों में 16 तक भारी बारिश की चेतावनी
देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण भाग में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश समेत आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। कई जगहों पर आंधी और तूफान का असर देखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव: PM के रोड शो में आज दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, काशी कोतवाल की अनुमति के बाद करेंगे नामांकन
शंखनाद, डमरुओं के निनाद और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की सड़कों पर रोड शो निकालेंगे। इसमें लघु भारत और यूपी की संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। 13 मई को शाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार से महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा। पढ़ें पूरी खबर
96 सीटें, 1717 उम्मीदवार, शाम छह तक मतदान; चौथे चरण के चुनाव की खास बातें
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। चौथे दौर में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर