{"_id":"663f2791f4ae6af7de059bca","slug":"highlights-of-lok-sabha-election-2024-phase-four-voting-in-hindi-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Phase 4 Voting: 96 सीटें, 1717 उम्मीदवार, शाम छह तक मतदान; चौथे चरण के चुनाव की खास बातें","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Lok Sabha Election Phase 4 Voting: 96 सीटें, 1717 उम्मीदवार, शाम छह तक मतदान; चौथे चरण के चुनाव की खास बातें
Mon, 13 May 2024 05:57 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 13 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 4
- फोटो :
amarujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। चौथे दौर में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा।आइये जानते हैं कि चौथे चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?
मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को है। 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण।
- फोटो :
Amar Ujala
मतदाताओं के लिए सुविधाएं
96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं मौजूद हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार तेलंगाना में
इस चरण में 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इनमें सबसे ज्यादा 525 उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। जहां की सभी 17 सीटों पर चुनाव होना है। इसी तरह की आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों पर 454 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 298, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 130, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 75 और मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, बिहार की पांच सीटों पर 55, झारखंड की चार सीटों पर 45, ओडिशा की चार सीटों पर 37 और जम्मू एवं कश्मीर की एक सीट 24 उम्मीदवार उतरे हैं।

चौथे चरण में 476 करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 10 राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे 1717 उम्मीदवारों में से 1710 के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। सात उम्मीदवारों के शपथ पत्र में स्पष्टता नहीं होने के कारण उनका विवरण शामिल नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 1710 उम्मीदवारों में से 360 (21%) उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 476 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के पास औसतन 11.72 करोड़ की संपत्ति है।