फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Phase 4 Election Live: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म, जानें कहां-कितनी वोटिंग

Mon, 13 May 2024 05:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 May 2024 05:38 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हुआ। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान हुआ। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live 4th Charan Chunav 10 States 96 Constituencies Evm Glitch News
LS Polls - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:33 PM, 13-May-2024

शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %  1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान % 5 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश 9.05 23.10 40.26 55.49 68.04
बिहार 10.18 22.54 34.44 45.23 54.14
जम्मू कश्मीर 5.07 14.94 23.57 29.93 35.75
झारखंड 11.78 27.40 43.80 56.42 63.14
मध्य प्रदेश 14.97 32.38 48.52 59.63 68.01
महाराष्ट्र 6.45 17.51 30.85 42.35 52.49
ओडिशा 9.23 23.28 39.30 52.91 62.96
तेलंगाना 9.51 24.31 40.38 52.34 61.16
उत्तर प्रदेश 11.67 27.12 39.68 48.41 56.35
पश्चिम बंगाल 15.24 32.78 51.87 66.05 75.66
05:33 PM, 13-May-2024
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
03:55 PM, 13-May-2024
ममता का पीएम मोदी पर वार
उत्तर 24 परगना के बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे क्योंकि वे(मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे(मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो क्या किया जाता है? तब उनके खिलाफ वोट करके, उन्हें वोट की चोट दी जाती है। ऐसे गही विचार वाले लोग ने देश बेच दिया, जाति बेच दी और मानवता बेच दी है।"
03:53 PM, 13-May-2024
तेजस्वी ने स्वीकारी राहुल की चुनौती
लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा को खुली बहस की चुनौती देने के बाद भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने उन्हें पत्र लिखकर चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को बहस के लिए नामित किया है।

03:37 PM, 13-May-2024

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %  1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश 9.05 23.10 40.26 55.49
बिहार 10.18 22.54 34.44 45.23
जम्मू कश्मीर 5.07 14.94 23.57 29.93
झारखंड 11.78 27.40 43.80 56.42
मध्य प्रदेश 14.97 32.38 48.52 59.63
महाराष्ट्र 6.45 17.51 30.85 42.35
ओडिशा 9.23 23.28 39.30 52.91
तेलंगाना 9.51 24.31 40.38 52.34
उत्तर प्रदेश 11.67 27.12 39.68 48.41
पश्चिम बंगाल 15.24 32.78 51.87 66.05
03:36 PM, 13-May-2024
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर तीन बजे तक 52.60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 13-May-2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो आप के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे। किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल दो तारीख को फिर जेल जाएंगे।'
02:30 PM, 13-May-2024
बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी का कहना है, 'टीएमसी के गुंडे, कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें तितर-बितर करने का अनुरोध किया है लेकिन वे फिर से वापस आ जाते हैं। टीएमसी मतदान प्रतिशत कम करना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि ज्यादातर लोग टीएमसी के खिलाफ मतदान कर रहे हैं, इसलिए वे मतदान प्रक्रिया में बाधा डालना चाहते हैं। हम उन्हें किसी भी बूथ पर कब्जा नहीं करने देंगे, न ही मैं बहरामपुर में टीएमसी को जीतने दूंगा।'
01:57 PM, 13-May-2024
हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में IPC और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
01:54 PM, 13-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सारन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी और उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं। मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। मोदी ने 10 साल में ज्यादा एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए हैं, ज्यादा आधुनिक ट्रेने चलाई, ज्यादा रेलवे ट्रैक बिछाए। हमारे देश में 60 साल में जितने एम्स खुले थे, उससे ज्यादा एम्स हमने 10 वर्षों में खोले हैं।'
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed