प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। वहीं माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई। उसके बुधवार को शाम करीब छह बजे वह नैनी जेल पहुंचा। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पेशी आज होगी साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचातानी को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की होगी पेशी
पीएम मोदी आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पेशी आज, छावनी बना कोर्ट परिसर
माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई। उसके बुधवार को शाम करीब छह बजे वह नैनी जेल पहुंचा। उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी। जिसके बाद उससे उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गहलोत-पायलट टकराव पर कांग्रेस आलाकमान की बैठक आज
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचातानी को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सचिन पायलट को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचातानी को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सचिन पायलट को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...