दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएगा। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि केजरीवाल को राहत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे। कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने के फैसले पर नई दिल्ली निर्णायक प्राधिकारी ने मुहर लगा दी है। अब बात विश्वकप की… भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: CM केजरीवाल की जमानत को लेकर दिल्ली HC आज फैसला सुनाएगा; भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:03 AM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन