Top News: मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक आज, तमांग आज लेंगे सिक्किम सीएम की शपथ, भारत ने पाकिस्तान को हराया
नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद 71 केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम पांच बजे होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग सोमवार को दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 12 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा और कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे चलेगा। समारोह में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूरे राज्य के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें करीब 30 गणमान्य हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
ग्राफिक्स में देखें पीएम की नई टीम
मोदी सरकार 3.0 ने शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। अमित शाह, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। आइए देखते हैं कैसी है मोदी कैबिनेट 3.0 की तस्वीर। पढ़ें पूरी खबर
भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत
भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने। पढ़ें पूरी खबर