हम अब नए साल 2023 में कदम रख चुके हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं नए साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताएगी। देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट आई। साथ ही केंद्र सरकार एक जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को एक साल के लिए मुफ्त अनाज मुहैया कराएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: देश में नए साल का जोरदार स्वागत, पहले दिन से सर्दी का सितम, पढ़ें अहम खबरें
देश में नए साल का जोरदार स्वागत, दिल्ली, मुंबई समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल
भारत में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन से फिर सर्दी का सितम
राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताएगी। दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट आई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार आज से देगी मुफ्त अनाज
सरकार एक जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को एक साल के लिए मुफ्त अनाज मुहैया कराएगी। खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2023 तक सभी एनएफएसए लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न के शून्य मूल्य को अधिसूचित किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
साल के पहले ही दिन आया भूकंप
नए साल के स्वागत में खुशियां मना रहे दिल्ली और आसपास के लोगों की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब रात को धरती डोल उठी। नए साल के पहले दिन रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल की हानि की जानकारी नहीं दी है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...