फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: नींद आते ही खून का रंग बदल लेता है ये मेंढक, शिकारियों को ऐसे देता है मात, जानें इसके बारे में

Sat, 31 Dec 2022 07:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
Transparent Glass Frogs Know How Frogs Hide Their Blood Facts In Hindi
Transparent Glassfrogs - फोटो : iStock

Transparent Glassfrogs: दुनिया में कई अनोखे जीव पाए जाते हैं। इन्हीं अनोखे जीवों में मेंढक की एक अजीबोगरीब प्रजाति शामिल है। यह मेंढक खुद को अदृश्य कर सकता है। सामने रहते हुए भी यह मेंढक आसानी से नहीं दिखता है। यह मेंढक पूरी तरह से पारदर्शी होता है जिसकी वजह से इसे ग्लास फ्रॉग (Glass Frog), ट्रांसपैरेंट फ्रॉग और सी-थ्रू फ्रॉग भी कहा जाता है। 



इसकी पीठ पर लाइम ग्रीन यानी नींबू की तरह हरा रंग होता है। इसके पीठे पर चांदी के रंग के चकत्ते नजर आते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से पारदर्शी होता है। जब यह ग्लासफ्रॉग सोता है, तो वह अपने आपको गायब कर लेता है। यह मेंढक हरे भरे पत्तों पर रहता है और मेंढक की चमकीली पीठ पत्ते में मिल जाती है। इसके पेट के नीचे का लाल रंग पारदर्शी हो जाता है। आइए जानते हैं इस अनोखे मेंढक के बारे में कुछ रोचक बातें...

Transparent Glass Frogs Know How Frogs Hide Their Blood Facts In Hindi
Transparent Glassfrogs - फोटो : iStock

इस मेंढक के बारे साइंस जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इससे पता चलता है कि नॉर्दर्न ग्लासफ्रॉग गायब या पारदर्शी होने के लिए अपने शरीर में खून के बहाव से करीब 90 फीसदी रेड ब्लड सेल को हटा देता है और इसे अपने लीवर में पैक कर लेता है। 
 

Transparent Glass Frogs Know How Frogs Hide Their Blood Facts In Hindi
Transparent Glassfrogs - फोटो : iStock

एक रिपोर्ट में बताया है कि यह किस प्रकार से अपने खून को छिपाता है। इसके साथ यह धरती पर ऐसा पहला जीव है। अध्ययन के सह-लेखक सोंके जॉन्सन का कहना है कि आपको पारदर्शी होने के लिए रेड ब्लड सेल को छिपाना होगा। सोंके जॉन्सन उत्तरी कैरोलिना में ड्यूक यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी के प्रोफेसर भी हैं। 


 Remnants Of Fire Temple: इस मुस्लिम देश में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, देखकर हैरत में पड़े खोजकर्ता
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Transparent Glass Frogs Know How Frogs Hide Their Blood Facts In Hindi
Transparent Glassfrogs - फोटो : iStock

ग्लासफ्रॉग अपने खून से रेड ब्लड सेल को हटाकर लीवर में कसकर दबा देते हैं। इससे एक थक्का बनना चाहिए, लेकिन यह नहीं होता है। शोधकर्ता का कहना है यह जानने की जरूरत है कि थक्के कभी क्यों नहीं बन पाते हैं। यह मानव रोगों के इलाज में मददगार हो सकते हैं। नॉर्दर्न ग्लासफ्रॉग की लंबाई एक इंच से अधिक होती है।
 

विज्ञापन
Transparent Glass Frogs Know How Frogs Hide Their Blood Facts In Hindi
Transparent Glassfrogs - फोटो : iStock
अभी भी है यह बड़ा रहस्य

शोधकर्ताओं को शोध के दौरान पता चला कि ग्लासफ्रॉग 89 फीसदी रेड ब्लड सेल को सर्कुलेशन से खींचकर लीवर में पैक कर देते हैं। इससे उनकी त्वचा बेहद कम प्रकाश को परावर्तित करती है और उनका खून हीमोग्लोबिन के बिना इसको अवशोषित नहीं कर पाता। इसकी वजह से मेंढक लगभग पूरी तरह पारदर्शी हो जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है ग्लासफ्रॉग ऐसा कैसे करते हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed