कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हो सकती है। सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर चार मार्च को सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के एक चुनिंदा समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का एक बार का विकल्प दिया है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर (Dr. Kevin O'Connor) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में कैंसर का 'बेसल सेल' था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों को OPS का विकल्प मिला
सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हो सकती है। सीबीआई की पांच दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर चार मार्च को सिसोदिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील ऋषिकेश ने कहा कि विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष दायर अर्जी पर सुनवाई होने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार के चुनिंदा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का विकल्प मिला
केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के एक चुनिंदा समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का एक बार का विकल्प दिया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश में यह बात सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में थे कैंसर सेल
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर (Dr. Kevin O'Connor) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से हटाए गए घाव में कैंसर का 'बेसल सेल' था। ओ'कॉनर ने कहा, जैसी उम्मीद की जा रही थी, बायोप्सी ने पुष्टि की कि छोटा घाव बेसल सेल कार्सिनोमा था। उन्होंने कहा कि सभी कैंसर कोशिकाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। अब उन्हें किसी इलाज की जरूरत नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...
भारत में बने कफ सिरप के सेवन से जुड़ी है गाम्बिया में हुई बच्चों की मौत
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और गाम्बिया के स्वास्थ्य प्राधिकार (Gambian health authorities) ने गाम्बिया में हुई बच्चों की मौत के लिए भारत में बने कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया है। सीडीसी और गैम्बियन स्वास्थ्य अधिकारियों की संयुक्त जांच में यह बात सामने आई है कि गाम्बिया में हुई बच्चों की मौतें और भारत में निर्मित कथित रूप से दूषित कफ सिरप के सेवन के बीच गहरा संबंध है।
पढ़ें पूरी खबर...