संकट में फंसे अदाणी समूह के बचाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सामने आया। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने एक आलेख में कहा कि यह हमला बहुत कुछ वैसा ही है जैसा भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ थाईलैंड पर किया और उन्हें बर्बाद कर दिया था। वहीं, अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को युद्ध में मदद की घोषणा की है। अमेरिका ने यूक्रेन को नए हथियारों और युद्ध सामग्री के लिए 2.2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस) में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में 13255 कंपनियां 20.96 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का एमओयू करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अदाणी समूह के समर्थन में उतरा आरएसएस, यूक्रेन को हथियारों के लिए 2.2 अरब डॉलर देगा यूएस
RSS: अदाणी समूह के समर्थन में उतरा आरएसएस
संकट में फंसे अदाणी समूह के बचाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सामने आया। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने एक आलेख में कहा कि यह हमला बहुत कुछ वैसा ही है जैसा भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ थाईलैंड पर किया और उन्हें बर्बाद कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
Russia Ukraine War: यूक्रेन को हथियारों के लिए 2.2 अरब डॉलर देगा यूएस
अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को युद्ध में मदद की घोषणा की है। अमेरिका ने यूक्रेन को नए हथियारों और युद्ध सामग्री के लिए 2.2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। इसी के साथ एएफपी ने फ्रांसीसी मंत्रालय के हवाले से कहा है कि फ्रांस और इटली यूक्रेन को मिसाइल सिस्टम भेजेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Global Investors Summit : यूपी में 13 हजार से अधिक कंपनियां करेंगी 21 लाख करोड़ के एमओयू
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस) में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में 13255 कंपनियां 20.96 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का एमओयू करेंगी। सभी एमओयू के धरातल पर उतरने पर 1 करोड़ 81 लाख 44558 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Weather News: आज से फिर ठंडी हवा का दौर होगा शुरू
दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है। लेकिन ठंडी हवा के चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। शनिवार से फिर से ठंडी हवा का दौर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...