फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे सीएम कोनराड संगमा

Fri, 03 Mar 2023 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Mar 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 03 March-2023 updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत के नेतृत्व में 'क्वाड' के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (तीन मार्च) भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 03 March-2023 updates on Amar Ujala
Quad Meeting - फोटो : ANI

नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज
भारत के नेतृत्व में 'क्वाड' के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा बैठक में भाग लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News headline today important and big news stories of 03 March-2023 updates on Amar Ujala
कोनराड संगमा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

Meghalaya Election: आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं सीएम कोनराड संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सत्तारूढ़ एनपीपी के अध्यक्ष संगमा शुक्रवार सुबह 11:30 बजे राजभवन जाएंगे और विधानसभा चुनाव परिणामों से अवगत कराने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 03 March-2023 updates on Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Social Media

सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी करेंगी शिरकत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (तीन मार्च) भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। बता दें कि सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों का जायजा लिया। बीते दिनों हुई बैठक में जानकारी दी गई थी कि सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 03 March-2023 updates on Amar Ujala
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस। - फोटो : ANI

अमेरिका ने भारत के जी-20 नेतृत्व की सराहना की
भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद अमेरिका ने भारत के जी-20 नेतृत्व की सराहना की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जिस तरह से उन्होंने G20 का नेतृत्व किया है, उसके लिए हम भारत के बहुत आभारी हैं। हमारी साझेदारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच चर्चा का विषय थी।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed