गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं टी-20 विश्वकप 2022 में सुपर-12 चरण का आज आखिरी दिन है। रविवार को ग्रुप-बी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे भले ही कमजोर टीम हो लेकिन उसके खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही COP 27 का 27वां संस्करण रविवार (आज) से शुरू होगा। मिस्र के शर्म अल-शेख में छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंच चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज गुजरात में गरजेंगे पीएम, जिम्बाब्वे से हारा तो बाहर हो सकता है भारत, पढ़ें अहम खबरें
गुजरात में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत का जिम्बाब्वे से मुकाबला आज
टी-20 विश्वकप 2022 में सुपर-12 चरण का आज आखिरी दिन है। रविवार को ग्रुप-बी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे भले ही कमजोर टीम हो लेकिन उसके खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसे जीतने पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही ग्रुप में शीर्ष पर बनी रहेगी। भारतीय टीम के शीर्ष पर रहने से 10 नवंबर को एडिलेड में होने वाला विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीओपी-27 मिस्र में आज से, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन (COP 27) का 27वां संस्करण रविवार (आज) से शुरू होगा। मिस्र के शर्म अल-शेख में छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंच चुके हैं। वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
iOS यूजर्स के लिए ब्लू टिक सत्यापन सेवा शुरू
ट्विटर ने भारतीय समयानुसार शनिवार रात से आईओएस यूजर्स (आईफोन) के लिए ट्विटर पर ब्लू टिक सत्यापन सेवा शुरू कर दी है। हालांकि यह सेवा फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू हुई है, जहां लोगों को इसके लिए करीब आठ डॉलर प्रति माह चुकाने होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...