गुजरात में रविवार शाम हुए मोरबी पुल हादसे में अब तक 132 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है और 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर आज अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। रविवार की देर शाम गुजरात भाजपा मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल हादसे के बाद मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोरबी ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: मोरबी हादसे में 132 लोगों की मौत, पीएम ने रद्द किया आज का कार्यक्रम, पढ़ें अहम खबरें
Morbi Bridge Collapse: 132 की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में रविवार शाम हुए मोरबी पुल हादसे में अब तक 132 लोगों के मरने की खबर है। गुजरात सूचना विभाग ने कहा कि सुबह तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है। पढ़ें पूरी खबर...
मोरबी हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने रद्द किया आज होने वाला रोड शो
पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर आज अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। गुजरात भाजपा के मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे ने इस खबर की पुष्टि की कि मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को उत्सव का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि 2900 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करने का कार्यक्रम अपने तय समय के अनुसार होगा। मोरबी हादसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों के मारे जाने की खबर है। पढ़ें पूरी खबर...
पुल हादसे में घायल लोगों से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोरबी ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। यहां सीएम ने मरीजों की हालत का जायजा लिया। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम पटेल मोरबी पहुंचने के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के साथ नदी तट पर पहुंचे और अधिकारियों से जारी बचाव अभियान की जानकारी ली। वहीं कई घायल मरीजों से मुख्यमंत्री ने बात भी की। पढ़ें पूरी खबर...
उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
आज यानी 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न होगा। प्रत्येक वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पर्व की शुरुआत 28 अक्तूबर को नहाए-खाय के साथ हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...