आज से गणेशोत्सव का पर्व शुरू हो गया है। आज से 09 सितंबर 2022 तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था। वहीं, स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी गड़बड़ी हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। दरअसल, भारतीय शोधार्थियों ने खुद को स्वस्थ बताने वाले 1,029 लोगों के सैंपल की जांच की। साथ ही ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज से गणेश उत्सव की शुरुआत, स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी मिली गड़बड़ी, पढ़ें अहम खबरें
आज से गणेश उत्सव शुरू, बना ग्रहों का शुभ संयोग
आज से गणेशोत्सव का पर्व शुरू हो गया है। आज से 09 सितंबर 2022 तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस कारण से हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत बहुत ही शुभ और विशेष योग में हो रही है। बुधवार से गणेश उत्सव प्रारंभ है और बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है। पढ़ें पूरी खबर...
स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी मिली गड़बड़ी
स्वस्थ लोगों की धड़कन में भी गड़बड़ी हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। दरअसल, भारतीय शोधार्थियों ने खुद को स्वस्थ बताने वाले 1,029 लोगों के सैंपल की जांच की। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये पता चला कि इनमें से एक फीसदी लोगों में कार्डिएक चैनलोपैथी के अलग-अलग वैरिएंट मौजूद हैं जो सीधे तौर पर इन स्वस्थ लोगों की धड़कन पर असर डाल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ताजमहल का नाम तेजो महालय करने के लिए आज पेश होगा प्रस्ताव
ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदलने वाले आगरा नगर निगम में आज ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज दोपहर तीन बजे से होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद राठौर का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4(7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में नई आबकारी नीति का अंतिम दिन आज, कल से खुल जाएंगे पुराने सरकारी ठेके
दिल्ली में शराब और इसकी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच आज नई आबकारी का अंतिम दिन है। कल से पुरानी शराब नीति लागू हो जाएगी और पुरानी सरकारी दुकानों पर ही शराब मिलेगी। नई आबकारी नीति के तहत मिल रही छूट का आज अंतिम दिन है। पढ़ें पूरी खबर...