{"_id":"6aac5e89ed5136d6bb0ff384","slug":"india-us-relations-mea-annual-report-2025-space-maritime-cooperation-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका संबंध: उतार-चढ़ाव के बीच साझेदारी कायम; अंतरिक्ष, तकनीक से समुद्र तक रिश्तों का विस्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका संबंध: उतार-चढ़ाव के बीच साझेदारी कायम; अंतरिक्ष, तकनीक से समुद्र तक रिश्तों का विस्तार
Fri, 18 Sep 2026 03:11 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:11 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में भारत-अमेरिका संबंधों को करीब 16 पन्नों में विस्तार से दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में रक्षा और व्यापार के साथ अंतरिक्ष, रणनीतिक तकनीक, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और समुद्री सहयोग का भी उल्लेख है। दोनों देशों के बीच 50 से अधिक संवाद तंत्र सक्रिय हैं। रिपोर्ट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, फोन पर बातचीत और जेडी वेंस की भारत यात्रा का भी जिक्र है।
विज्ञापन
भारत अमेरिका संबंध
- फोटो : FreePik
विस्तार
भारत-अमेरिका संबंधों में 2025 के दौरान कई उतार-चढ़ाव और चुनौतियां रहीं, लेकिन विदेश मंत्रालय की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में दोनों देशों के रिश्तों को खासा विस्तार दिया गया है। रिपोर्ट के ‘द अमेरिकाज’ अध्याय में अंतरिक्ष से लेकर समुद्र तक अमेरिका के साथ संबंधों को करीब 16 पन्नों में दर्ज किया गया है। वहीं अन्य देशों का जिक्र एक या अधिकतम दो पन्नों में है।
रिपोर्ट में रिश्तों का ब्योरा रक्षा और व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष, रणनीतिक तकनीक, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, समुद्री सहयोग और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों को समेटता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-अमेरिका साझेदारी के तहत 50 से अधिक संवाद तंत्र सक्रिय हैं, जो विदेश नीति, रक्षा, व्यापार, वित्त, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाते हैं।
रिपोर्ट में पीएम मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच बाद में हुई फोन पर बातचीत और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अप्रैल में भारत यात्रा का भी जिक्र है। भारत-अमेरिका संबंधों पर विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में 16 पन्ने- अन्य देशों का जिक्र एक या अधिकतम दो पन्नों में किया गया
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हुए अहम सहयोग
रिपोर्ट में भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट और ट्रस्ट जैसी पहलों के साथ सह-विकास, सह-उत्पादन, रणनीतिक तकनीक, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष सहयोग का उल्लेख किया गया है। वहीं, लोगों के बीच संबंधों, भारतीय-अमेरिकी समुदाय, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बढ़ते संपर्क को भी साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।