फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai-police-international-otp-farming-racket-busted-three-arrested-669-sims-seized

13 डॉलर में बेचते थे व्हाट्सएप ओटीपी: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; 669 सिम बरामद

Fri, 18 Sep 2026 01:44 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 AM IST
सार

मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस ने ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल विदेशी साइबर ठगों तक पहुंचाने के लिए करता था। जांच में सामने आया कि सिम कार्ड दूसरे लोगों के दस्तावेजों पर सक्रिय कराए जाते थे और फिर इन्हें विशेष तरीके से मोबाइल फोन में इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन
mumbai-police-international-otp-farming-racket-busted-three-arrested-669-sims-seized
मुंबई पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह 'ओटीपी फार्मिंग' के जरिए विदेशी ठगों को भारतीय व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 669 सक्रिय सिम कार्ड और 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ बिपिन, धर्मेंद्र गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों को मदद पहुंचाता था। ये विदेशी ठग भारतीय नागरिकों को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन


शिकंजे में कैसे फंसा गिरोह?
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति से 22.30 लाख रुपये की ठगी के बाद इस गिरोह का पता चला। ठगों ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताकर व्हाट्सएप पर पीड़ित से संपर्क किया था। उन्होंने अधिक रिटर्न का लालच देकर उसे निवेश के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह में शामिल राजीव गुप्ता पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट था। वह लोगों की जानकारी के बिना उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड सक्रिय करता था। इसके बाद वह इन सिम कार्ड को धर्मेंद्र गुप्ता के जरिए कमीशन लेकर प्रमोद कुमार तक पहुंचाता था।

कैसे चलता ओटीपी फार्मिंग का काला धंधा?
प्रमोद कुमार इन सिम कार्ड को साधारण कीपैड मोबाइल फोन में लगाकर "ओटीपी फार्मिंग" चलाता था। भारतीय व्हाट्सएप खातों के लिए आने वाले सत्यापन ओटीपी को कथित तौर पर टेलीग्राम के जरिए कंबोडिया में बैठे लोगों को बेचा जाता था। इसके लिए प्रति ओटीपी 13 अमेरिकी डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी में रकम ली जाती थी।


पुलिस ने आरोपियों से क्या-क्या किया बरामद?
विदेश में बैठे लोग इन भारतीय व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल संभावित पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए करते थे। अपराध से हासिल रकम किराये पर लिए गए ऐसे बैंक खातों में भेजी जाती थी, जिनका इस्तेमाल पैसों की आवाजाही के लिए किया जाता था। पुलिस ने 91 कीपैड फोन, नौ स्मार्टफोन, 669 सक्रिय सिम कार्ड, एक सीपीयू, एक वाई-फाई राउटर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने और अतिरिक्त पीड़ितों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed