फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: BCCI की सालाना बैठक, रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय, RBI ने महंगाई पर कही यह बात, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 18 Oct 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Oct 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 18 October Today: Important And Big News Stories Of 18 October Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं, आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई लंबी चलेगी क्योंकि मौद्रिक नीति के तहत उठाए कदमों का असर दिखने में समय लगेगा। साथ ही भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 18 October Today: Important And Big News Stories Of 18 October Updates On Amar Ujala
रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई की सालाना बैठक आज, रोजर बिन्नी बनेंगे अध्यक्ष
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वह निर्विरोध चुने जाएंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 18 October Today: Important And Big News Stories Of 18 October Updates On Amar Ujala
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

RBI ने कहा- लंबी चलेगी महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई
आरबीआई ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की लड़ाई लंबी चलेगी क्योंकि मौद्रिक नीति के तहत उठाए कदमों का असर दिखने में समय लगेगा। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने कहा कि अगर हम इसमें सफल होते हैं तो नकारात्मक महंगाई से जूझ रही बाकी दुनिया के मुकाबले सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक के तौर पर भारत की संभावनाएं मजबूत करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 18 October Today: Important And Big News Stories Of 18 October Updates On Amar Ujala
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

भारत में मिला ओमिक्रॉन का उप स्वरूप एक्सबीबी
भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले वे हैं, जिन्हें टीकाकरण कराए सात से आठ माह का वक्त हो चुका है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 18 October Today: Important And Big News Stories Of 18 October Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी। - फोटो : PTI

90वीं इंटरपोल महासभा को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। इंटरपोल महासभा का आयोजन 18 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed